एक और उत्तराखंड के प्रशासनिक अधिकारी को मिली पीएमओ में जिम्मेदारी

एक और उत्तराखंड के प्रशासनिक अधिकारी को मिली पीएमओ में जिम्मेदारी

एक और उत्तराखंड के प्रशासनिक अधिकारी को मिली पीएमओ में जिम्मेदारी

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड के एक और प्रशासनिक अधिकारी को पीएमओ में जिम्मेदारी मिली है. वर्ष 2012 बैच के उत्तराखंड के आईएएस अधिकारी एवं टिहरी जिले के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल को प्रधानमन्त्री कार्यालय में अंडर सेक्रेटरी के तौर पर प्रतिनियुक्ति मिली है. मंगेश घिल्डियाल की प्रधानमन्त्री कार्यालय में नियुक्ति उत्तराखंड के लिए निश्चित रूप से एक बड़ी खबर है. पीएमओ में सचिव रहे और वर्तमान में प्रधानमन्त्री के एडवाईज़र भास्कर खुल्बे के बाद मंगेश घिल्डियाल दूसरे आईएएस अधिकारी हैं , जो नैनीताल के डीएसबी परिसर से एम्एससी की शिक्षा प्राप्त करे हैं और प्रधानमंत्री कार्यालय में नियुक्त हुए हैं.

भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश में मंगेश घिल्डियाल की प्रति -नियुक्ति 4 वर्षों के लिए की गयी है. उत्तराखंड सरकार को भेजे फैक्स सन्देश में उनको 3 हफ़्तों के भीतर जोइनिंग के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ने किये 51 पुलिस निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों के तबादले

अपने सरल , सहज स्वभाव एवं ईमानदार एवं कर्मठ छवि की बदौलत मंगेश घिल्डियाल की गिनती राज्य के बेहतरीन प्रशासनिक अधिकारियों के रूप में की जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page