आशाओं ने की कुमाऊं आयुक्त से मांग, 10 हजार लॉक डाउन भत्ता व मासिक मानदेय दिया जाए

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com )- अपनी समस्याओं को लेकर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को कुमाऊं आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी को ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन के अनुसार आशा कार्यकर्ती कोरोना के बारे में लोगों को जागरूक करती हैं। जिसके लिए उनको लगातार जनसंपर्क करना पड़ता है। जिसके चलते कई आशा कार्यकर्ती कोरोना संक्रमित हो चुकी है। उनके साथ अन्य मरीजो की तुलना में उनकी उपेक्षा की जा रही। व उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ शेर सिंह सामंत ने किया डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण

ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना संक्रमित आशाओं का इलाज मुफ्त में किया जाए व उनके परिवार का खर्च वहन किया जाए। आशाओं को 10 हजार लॉक डाउन भत्ता व मासिक मानदेय दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बार एसोसिएशन आयोजित करेगा प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट

इस दौरान रश्मि राणा,रमा,दुर्गा टम्टा, हेमा आर्य,नीरू पुजारी निर्मला चंद्रा,कमला बिष्ट,नीता नैनवाल आदि आशा कार्यकर्ती मौजूद रही।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page