आशाओं ने की एक्टिव सर्विलांस ड्यूटी वापस लेने की मांग

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने सीएमओ भारती राणा के माध्यम से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को गुरूवार को ज्ञापन भेजा गया। आशा हेल्थ वर्कर्स की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने कहा कि कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते स्वास्थ्य विभाग ने आशाओं को अपने क्षेत्रों में एक्टिव सर्विलांस ड्यूटी कर रिर्पोट देने के आदेश दिए है।

जिसमें आशाओ को ब्लड प्रेशर, शुगर, डेंगू, मलेरिया, 65 वर्ष से अधिक बुर्जुगों के नाम व गर्भवती महिलाओं का नाम और विवरण आदि काम करने का आदेश जारी कर दिया गया है। जिससे ऐसे में आशाओ को सक्रमण का खतरा बना हुआ है। उन्होने एक्टिव सर्विलांस ड्यूटी की रिर्पोट जल्द वापस लेने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया डीएसबी कैम्पस नैनीताल के हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण

इस दौरान कमला बिष्ट, भगवती शर्मा, हेमा आर्या, गीता नैनवाल, विमला साह, सुमन, मनीषा, सुधा, निर्मला, उमा अधिकारी, विमला नेगी, पुष्पा मेहरा आदि आशा कार्यकर्ती मौजूद रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page