नारायणपुर में नक्सलियों का हमला एक अधिकारी शहीद, एक जवान घायल
न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक प्रेशर बम में विस्फोट होने के कारण सोमवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस का एक अधिकारी शहीद हो गया और एक हवलदार घायल हो गया. बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने सोमवार को बताया कि जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोनपुर और ढोंडरीबेड़ा गांवों के मध्य लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में आने से आईटीबीपी के सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह शहीद हो गए तथा हवलदार महेश घायल हो गए. सुंदरराज ने बताया कि सोनपुर थाना क्षेत्र में आईटीबीपी की 53वीं बटालियन के दल को सोनपुर और ढोंडरीबेड़ा गांवों के मध्य सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए आज सुबह रवाना किया गया था.
दल के जवान जब घटनास्थल पर थे, तब उनका पैर नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम के ऊपर चला गया. जिससे बम में विस्फोट हो गया. इस घटना में सिंह शहीद हो गए और महेश घायल हो गए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल जवान और अधिकारी के शव को घटनास्थल से बाहर निकाला गया. घायल जवान को नारायणपुर जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. और बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन