क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या को लेकर अयारपाटा सभासद बैठे धरने पर

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल के मल्लीताल अयारपाटा क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या को लेकर सभासद मनोज साह जगाती जलसंस्थान कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

सभासद मनोज साह जगाती का कहना है कि बीते काफी समय से क्षेत्र में पीने के पानी की किल्लत हुई पड़ी है। जिसको लेकर उनके द्वारा जल संस्थान को इस संबंध में कई बार शिकायत भी की गई है। लेकिन संबंधित विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है जिसको लेकर आज वे जल संस्थान कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता पानी को तरस रही है जबकि होटलों में पानी की कोई समस्या नही दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लोक भवन नैनीताल में हुआ महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

इस दौरान परवेज आलम दिनेश चंद भट्ट आदि लोग मौजूद रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page