घर से बैंक जा रही मां-बेटी की रास्ते में धारदार हथियार से गर्दन रेत कर हत्या

Share this! (ख़बर साझा करें)

पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे
घटना के खुलासे के लिए एसओजी समेत तीन टीमें गठित की गईं

न्यूज़ डेस्क , काशीपुर ( nainilive.com )- घर से बैंक जा रही मां-बेटी की कुछ लोगों ने रास्ते में धारदार हथियार से गर्दन रेत कर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत तीन टीमों का गठन किया गया है। समाचार लिखे जाने तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं सौंपी थी।

यह भी पढ़ें 👉  गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग


मंगलवार को ग्राम भोगपुर फार्म जसपुर निवासी जीत कौर (65) अपनी बेटी परमजीत कौर (35) और नातिन नैना (8) के साथ जसपुर बैंक के काम से जा रही थीं। बताते हैं कि ग्राम बढ़ियोवाला स्थित कोल्हू के पास कुछ लोगों ने मां-बेटी को रास्ते में रोककर उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मां-बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि घटना के बदहवास मासूम नैना दौड़कर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रायोफिटिक फ्लोरा ऑफ गैरसैंण ,उत्तराखंड , वेस्टर्न हिमालय पुस्तक फ्लोरा का किया लोकार्पण एवं विमोचन


इधर दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस में खलबली मच गई। कोतवाल समेत एसपी प्रमोद कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी जुटाई और मां-बेटी के शवों पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं मृतका की छोटी बेटी बलविंदर कौर ने रंजिश के चलते गांव के ही तीन युवकों पर मां और बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। इधर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतका की तलाकशुदा बेटी की शादी के विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया 6 माह के लिए जिला बदर
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page