बैंक ऑफ बड़ौदा ने कालाढूंगी में वृहद किसान मेले का किया आयोजन
हल्द्वानी (nainilive.com) – बीते रोज शुक्रवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी द्वारा क्षेत्रीय प्रमुख समीर कुमार ओझा एवम उप-क्षेत्रीय प्रमुख धर्म दीपक की अध्यक्षता में बैंक के वार्षिक संपर्क कार्यक्रम बड़ौदा किसान पखवाड़ा के छठे संस्करण (दिनांक 16 नवंबर से 30 नवंबर 2023) के अंतर्गत कालाढूंगी क्षेत्र में वृहद किसान मेले का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मुख्य कृषि अधिकारी विकेश कुमार सिंह यादव ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा चलाए जा रहे कृषि पखवाड़े की सराहना की तथा विभिन्न कृषि योजनाओं में स्वीकृति पत्र प्रदान करने के साथ साथ ऋण का सदुपयोग एवम समय पर अदायगी हेतु किसानों को जागरूक किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख द्वारा जनता को बैंक के समस्त कृषि उत्पादों एवम उनके लाभ के बारे में अवगत कराया गया। बैंक ऑफ बड़ौदा हल्द्वानी क्षेत्र की शाखाओं ने विभिन्न योजनाओं जैसे स्वयं सहायता समूह, बड़ौदा किसान क्रेडिट कार्ड, बड़ौदा एनिमल हसबेंड्री, बड़ौदा ट्रैक्टर ऋण, फूड एंड एग्रो, फार्म स्ट्रक्चर,पोल्ट्री इत्यादि योजनाओं के अंतर्गत लगभग रू० 6.25 करोड़ धनराशि का ऋण स्वीकृत/वितरित किया गया।

कार्यक्रम में कृषि मेले में बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त स्वयं सहायता समूह, जिला उद्योग केंद्र, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग,बैंक मित्रों द्वारा स्टॉल लगाए गए।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग