बार संघ सचिव ने करी मांग, विशेष कैम्प लगा हो अधिवक्ताओं का वेक्सिनेशन
बार संघ सचिव ने करी मांग, विशेष कैम्प लगा हो अधिवक्ताओं का वेक्सिनेशन
शिवांशु जोशी , नैनीताल ( nainilive.com )- बार संघ सचिव दीपक रुवाली ने जिला कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ताओं का कोविड टीकाकरण जल्द से जल्द करवाने की मांग करी है। उनकी इस मांग पर जिलाधिकारी ने सकारात्मक रुख दिखाते हुवे इसी हफ्ते कैम्प लगा टीकाकरण शुरू करने का आश्वाशन दिया। गुरुवार को बार संघ के सचिव दीपक रुवाली ने जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल को पत्र सौपते हुवे कहा कि अधिवक्ताओं को कोविड- काल मे भी न्यायालयी कार्यो के लिये रोज आना जाना पड़ता है व इसी दौरान वह वादकारियों गवाहों पुलिस व डॉक्टर्स के संपर्क में आते है। जिस कारण लगातार उनको व उनके परिवारजनों को कोविड का खतरा बना रहता है।
उन्होंने कहा कि पिछले माह के अंत मे भी उनके द्वारा अधिवक्ताओं के लिये परिसर में विशेष कैम्प लगा तत्काल अधिवक्ताओं के वेक्सिनेशन की मांग जिलाधिकारी से करी गयी थी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही उनके द्वारा अमल में नही लायी गयी। कहा कि जिलाधिकारी जिला बार को सहयोग करते हुवे तत्काल मातहतों को अधिवक्ताओं का वेक्सिनेशन करने का निर्देश दे। जिसपर जिलाधिकारी ने सकारात्मक रुख दिखाते हुवे सचिव को इसी हफ्ते परिसर में कैम्प लगा अधिवक्ताओं का वेक्सिनेशन करने का आश्वाशन दिया है। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता ज्योतिप्रकाश बोरा, उपसचिव किरन आर्य व उमेश कांडपाल, रवि आर्य, दयाकिशन पोखरिया, शंकर सिंह चौहान, बाला विदुषी आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन