बीसीसीआई ने किया एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जसप्रीत बुमराह बाहर
न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – बीसीसीआई ने एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा कर दी है. रोहित शर्मा को टीम को कप्तान बनाया गया है. वहीं केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है.
एशिया कप का आयोजन 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच यूएई में किया जाएगा. टूर्नामेंट का आरंभ अफगानिस्तान और बांग्लादेश के मुकाबले के साथ होगी. भारतीय टीम इसमें अपने अभियान का आगाज 28 सितंबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी.
बीसीसीआई ने ट्वीट करके ये भी बताया है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोट के कारण आगामी टूर्नामेंट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. इस टूर्नामेंट के लिए तीन खिलाड़ियों को बैक-अप के रूप में रखा गया है, ये खिलाड़ी श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और अक्षर पटेल हैं
टीम इंडिया में रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान को शामिल किया गया है.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग