बेलबाबा चुंगी पर दबगई, बस चालक को पीटा

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- बस चालक ने जबरन चुंगी वसूली पर मामला बिगड़ गया। चालक द्वारा चुंगी न देने पर वहां तैनात कर्मचारियों ने बस चालक को बुरी तरह पीट डाला। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

काठगोदाम निवासी शिवम पुत्र रामचंद्र सिटी हार्ट ट्रांसपोर्ट की बस चलाता है। बस सिडकुल की एक कंपनी से अटैच है। बताया जाता है कि बीती 19 सितंबर को बस चालक बस लेकर रुद्रपुर से हल्द्वानी की ओर आ रहा था। वह बेलबाबा पहुंचा था कि तभी वहां चुंगी पर मौजूद कर्मचारियों ने टॉर्च की लाइट दिखा कर उसे रोक लिया। चुंगी कर्मचारी चुंगी पार करने के एवज में चुंगी चार्ज की मांग करने लगे। जब बस चालक ने इसे अवैध वसूली बताया तो चालक और कर्मचारियों के बीच गर्मागर्मी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि कर्मचारी बस में चढ़ गए और चालक शिवम को बुरी तरह पीट डाला। साथ ही जान की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल से जनपद नैनीताल को दी 96 करोड़ 71 लाख 19 हजार की विकास योजनाओं की सौगात
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page