79 यूके एनसीसी बटालियन द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का सातवाँ दिन उत्साहपूर्वक संपन्न

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में 79 यूके एनसीसी बटालियन द्वारा आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन विभिन्न सैन्य, साहसिक एवं खेल गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। शिविर का संचालन कैंप कमांडर कर्नल अभिजीत मेहता के नेतृत्व में किया जा रहा है। दिन की शुरुआत पीटी एवं ड्रिल प्रशिक्षण के साथ हुई। इसके उपरांत कैडेटों को हथियारों के साथ ड्रिल तथा .315 राइफल से फायरिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके साथ ही एनडीआरएफ विशेषज्ञों द्वारा आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। माउंटेन इक्विपमेंट की उपयोगिता एवं पर्वतीय क्षेत्रों में उनके सुरक्षित प्रयोग के संबंध में भी कैडेटों को प्रशिक्षित किया गया।
शिविर में पीआई स्टाफ द्वारा आधुनिक तकनीक के अंतर्गत ड्रोन संचालन एवं उसके विभिन्न उपयोगों की जानकारी देते हुए कैडेटों को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस प्रशिक्षण ने कैडेटों में तकनीकी ज्ञान एवं नवाचार के प्रति रुचि बढ़ाने का कार्य किया।


कैडेटों में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कैंप कमांडर कर्नल अभिजीत मेहता के मार्गदर्शन में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर, रानीखेत से पधारे मुख्य अतिथि सूबेदार दलवीर पौड़ी, बॉक्सिंग कोच, ने कैडेटों को संबोधित किया। उन्होंने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क की भावना को भी विकसित करते हैं। उन्होंने कैडेटों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए खेल भावना को अपनाने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर, नैनीताल, बाह्य न्यायालय हल्द्वानी एवं रामनगर व धारी न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page