कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के जन्तु विज्ञान विभाग में हुआ प्रो. तेजेन्द्र एस. गिल का अभिनंदन समारोह आजोजित

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के जन्तु विज्ञान विभाग, आईक्यूएसी एवं विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में प्रो. तेजेन्द्र एस. गिल, पूर्व प्राध्यापक जन्तु विज्ञान विभाग, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल तथा वर्तमान प्रोफेसर हॉस्टन यूनिवर्सिटी टेक्सास यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका का अभिनंदन समारोह आजोजित किया गया ।
ओल्ड आर्ट्स समारोह में कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत संरक्षक के रूप में उपस्थित रहे, जबकि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। डॉ गिल ने अपने व्याख्यान में कहा कि मेहनत निश्चित रूप से रंग लाती है । जीवन में सकारात्मक रहना तथा विषय पारंगत होना जरूरी है । उन्होंने कहा कि युवा को रास्ता दिखाने का काम शिक्षक जरूर करे

समारोह में प्रो. तेजेन्द्र एस. गिल को उनके दीर्घकालीन शैक्षणिक योगदान, शोध उपलब्धियों तथा जन्तु विज्ञान विभाग से उनके विशेष जुड़ाव के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुलपति एस एस जे विश्वविद्यालय प्रॉफ सतपाल बिष्ट ने कहा अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में शोध, नवाचार एवं अकादमिक उत्कृष्टता के प्रति नई ऊर्जा और प्रेरणा उत्पन्न करते हैं। समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और सभी उपस्थित सदस्यों ने इसे विभाग के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताया। कुलपति कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रॉफ दीवान सिंह रावत ने कहा कि प्रो. गिल के शैक्षणिक जीवन, शोध कार्यों तथा विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के मार्गदर्शन में उनके योगदान को अत्यंत प्रेरणादायक बताया।

यह भी पढ़ें 👉  विक्रेता से कई बार अनुरोध करने के बावजूद भी क्रेता के नाम पर नहीं हुई रजिस्ट्री, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत की जन सुनवाई में हुआ निस्तारण

कार्यक्रम का संचालन निदेशक प्रो. ललित तिवारी द्वारा किया गया । विभागाध्यक्ष जन्तु विज्ञान विभाग प्रो. हरीश चन्द्र सिंह बिष्ट, ने सभी का स्वागत किया तथा डॉ टी एस गिल का परिचय प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में प्रॉफ गिल को शॉल उड़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में श्रीमती गिल को शॉल उड़ाकर तथा दोनों कुलपति को शॉल उड़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया । अन्य विशिष्ट अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेट किए गए ।कार्यक्रम में डॉ एस सी पंत , प्रॉफ आर एस बिष्ट ,प्रॉफ मंजुलता बिष्ट ,प्रॉफ लता सह ,आलोक परिहार ,डॉ सुधा लाल ,प्रॉफ हेमा जोशी पंत , प्रो. मनोज कुमार आर्या, प्रो. दीपिका गोस्वामी, प्रो. लज्जा भट्ट, डॉ. मुकेश सामन्त, डॉ. दीपक कुमार आर्या, डॉ. हिमांशु पाण्डे लोहनी, डॉ. नन्दन बिष्ट, डॉ दीपक मेलकानी , डॉ. सीता देवली, डॉ. संदीप मेंडोली, डॉ. उजमा सिद्धिकी, डॉ. नेत्रपाल, डॉ. दिव्या पांगती सहित डॉ कपिल खुल्बे ,डॉ हेम जोशी ,गौरव रावत , पंकज भट्ट एवं विभाग के समस्त शोधार्थी तथा जन्तु विज्ञान विभाग के समस्त छात्र-छात्राएँ , एन सी की कैडेट्स ,के पी हॉस्टल की छात्राएं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल से जनपद नैनीताल को दी 96 करोड़ 71 लाख 19 हजार की विकास योजनाओं की सौगात
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page