ऐतिहासिक संस्था सी आर एस टी ओल्ड- बाॅयज की वार्षिक बैठक हुई संपन्न

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- ऐतिहासिक संस्था सी आर एस टी ओल्ड- बाॅयज की वार्षिक बैठक आज सी आर एस टी कालेज में सम्पन्न हुई। बैठक में पिछले वर्ष की बजट और प्रतियोगिता पर चर्चा की गई। तथा पुरानी कार्यकारिणी के द्वारा किये गये कार्यो की एक सुर से प्रशंसा की गयी।

संरक्षक कैप्टन एल एम साह जी के सामने नयी कार्यकारिणी का चयन किया गया। द्विवर्षीय कार्यकारणी में जगदीश बवाडी अध्यक्ष, खीमराज बिष्ट उपाध्यक्ष, डा मनोज बिष्ट महासचिव, शैलेन्द्र बर्गली उपसचिव, धर्मेद्र शर्मा कोषाध्यक्ष चुने गए। सभी सदस्यों ने मिलकर फुटबॉल प्रतियोगिता (4″9) को सफल बनाने हेतु अपना पूरा योगदान देने का आश्वासन दिया। तथा सनसथा में अनुशासन की अहमियत को महत्वपूर्ण माना। नये वर्ष के बजट की आम राय से घोषणा की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  डी एस बी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में मिशन ग्रीन कार्यक्रम 2026 का हुआ शुभारम्भ

वहां पर जगदीश लोहनी,अम्बा दत बवाडी, प्रो ललित तिवारी, बिनोद साह,पवन खनायत, रवि साह,अपूर्व बिष्ट, पवन साह,गोपाल बिष्ट, भास्कर साह, मनीष साह, दिव्यन्त साह,विश्वकेतू वैद्य,पवन साह, आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  विजयपुर मार्ग के लिए 3.87 करोड़ की धनराशि विभाग समिति से अनुमोदित, जल्दी जी.ओ. होगा जारी , सुखी नदी पर बनेगा कॉजवे
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page