31 दिवसीय टेलर-वूमेन गारमेंट्स (महिला वस्त्र निर्माण) प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- आरसेटी कुंवरपुर नैनीताल में संचालित 31 दिवसीय टेलर-वूमेन गारमेंट्स (महिला वस्त्र निर्माण) प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में जनपद नैनीताल के विभिन्न ब्लॉकों और क्षेत्रों से कुल 33 युवक -युवतियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि श्रीमती चंदा फर्त्याल, सहायक परियोजना निदेशक एवं जिला मिशन प्रबंधक, एन.आर.एल.एम. जनपद -नैनीताल द्वारा प्रशिक्षुओं से पारस्परिक वार्तालाप कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता तथा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली एवं संस्थान के कार्यों की सराहना की। महोदया ने प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं द्वारा बनाए गए परिधानों की प्रदर्शनी का निरीक्षण कर उसकी सराहना की तथा इसे स्वरोजगार के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिलाओं को अपने काम में गुणवत्ता एवं रचनात्मकता जोड़ने पर जोर दिया।

संस्थान द्वारा प्रशिक्षण के दौरान आत्मविश्वास, सफल उद्यमी के गुण, सकारात्मक सोच, भ्रमण के दौरान सफल उद्यमी से वार्ता और विभिन्न खेलों के माध्यम से उद्यमी के बारे में रूबरू कराया गया तथा बैंकिंग संबंधित जानकारियां भी प्रदान की गई।
संस्थान के निदेशक श्री अतुल कुमार पांडे द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण पश्चात प्रशिक्षणार्थियों निजी व्यवसाय व आय सृजन गतिविधियों के मार्गदर्शन हेतु संस्थान से 2 वर्ष तक नियमित संपर्क बनाए रखेंगे। इस मौके पर उपस्थित बड़ौदा आरसेटी के निदेशक श्री अतुल कुमार पाण्डेय, मास्टर ट्रेनर तारा देवी, प्रशिक्षक श्री नरेंद्र सिंह पिलख्वाल एवं एफएलसी काउंसलर श्री सुरेश बिष्ट ने सभी प्रशिक्षुओं को सफल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटक यातायात नियमों का अनुपालन करने के साथ ही स्थानीय संस्कृति एवं परंपराओं का करें अवश्य सम्मान - DM रयाल
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page