श्रीकैंची धाम में लगने वाले यातायात जाम से राहत के लिए निर्माणाधीन भवाली- सैनिटोरियम रातिघाट बाईपास मार्ग का कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- श्रीकैंची धाम में लगने वाले यातायात जाम से राहत के लिए,निर्माणाधीन भवाली- सैनिटोरियम रातिघाट बाईपास मार्ग का सोमवार को कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया। मार्ग में सड़क कटान का कार्य पूर्ण एवं वैली ब्रिज का कार्य अंतिम चरण में, 3 दिन में होगा पूर्ण।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने रातिघाट में अल्मोड़ा हाईवे से बाईपास को जोड़ने हेतु निर्माणाधीन वैली ब्रिज की प्रगति का जायजा लिया। अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग मनोहर सिंह धर्मशक्तू ने बताया कि वैली ब्रिज का कार्य तीन दिन के भीतर पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके पश्चात आवश्यक परीक्षण कर बाईपास मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। आयुक्त ने निर्देश दिए कि नवनिर्मित रातिघाट मोटर मार्ग में समतलीकरण, साइनेज एवं सुरक्षा मानकों से संबंधित शेष कार्य युद्धस्तर पर पूरे किए जाएं, ताकि मार्ग श्रद्धालुओं के लिए सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि उत्तराखंड सदियों से साहित्य, संस्कृति और सृजन की भूमि रही है- CM धामी

आयुक्त ने कैंची धाम में पार्किंग एवं मंदिर माला कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने श्री कैंची धाम मंदिर परिसर में मानस मंदिर माला योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन पार्किंग स्थल का भी निरीक्षण किया। बताया गया कि 330 वाहन क्षमता की पार्किंग बनाई जा रही है। दो मंजिला ढांचा पूर्ण हो चुका है और 180 वाहनों की पार्किंग तत्काल उपयोग के लिए तैयार है। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पाथवे का अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है तथा कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया गया है। ब्रिज का कार्य भी गतिमान हैं उन्होंने आयुक्त को अवगत कराया कि सभी निर्माण कार्य 3 मांह में पूर्ण हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Job Alert : इन तारीखों में लगने जा रहा है Nainital में रोजगार शिविर

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार राय, उप जिलाधिकारी धारी अनुराग आर्या, नवाजिश खलीक, दिब्याशू, पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि रत्नेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का किया आह्वान
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page