Job Alert : इन तारीखों में लगने जा रहा है Nainital में रोजगार शिविर

Share this! (ख़बर साझा करें)

सुरक्षा सैनिक और सुपरवाईजर और सुरक्षा अधिकारी पद के लिए ब्लॉक स्तर पर तिथियां हुई निर्धारित

नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल जनपद के सभी विकास खण्ड मुख्यालयों में भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से एस0आई 0एस0 इंडिया लि0 के संयुक्त तत्वाधान में बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड (एस0 आई0 एस0 ) जो एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो भारत के अलावा विदेशों में भी सुरक्षा प्रदान करने का कार्य कर रही है इस शिविर में सुरक्षा सैनिक /सुरक्षा सुपरवाईजर/सुरक्षा अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी।

जिसमें आपको बताते चले कि एस0 आई0 एस0 एक भारत सरकार की पांचवी सबसे बड़ी रोजगार उपलब्ध कराने व 31वी सबसे बड़ी सुविधा अपने कर्मचारियों को देने वाली कंपनी बन चुकी है अतः ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड (एस0 आई0 एस0) द्वारा भर्ती कैंप सभी विकास खण्डों में समय प्रातः 10:00 से 3:00बजे तक भर्ती कैंप का आयोजन निम्न स्थानों पर किया जा रहा है। बेरोजगार युवकों को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की मुहिम को साकार करने के लिए , इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी योग्यता सुरक्षा जवान हेतु 10वीं पास, उम्र 19 से 40 वर्ष, लंबाई 168 सेंटीमीटर एवं सुपरवाईजर हेतु 12वीं पास उम्र 21 से 40 वर्ष, लंबाई 170 सेंटीमीटर, आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर, नैनीताल, बाह्य न्यायालय हल्द्वानी एवं रामनगर व धारी न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

आवेदन हेतु दसवीं मार्कशीट की फ़ोटो कॉपी एवं आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी के साथ उपस्थित होना है तथा चयन किये गए अभ्यर्थियों को 350 रु0 के आनलाईन साथ उपस्थित होना है तथा चयनित अभ्यर्थियों को देहरादून ट्रेनिंग सेंटर में रिपोर्ट करना है। जहाँ एन0 डी0 आर0 एफ0 के तहत सिविल डिफेंस की ट्रेनिंग सभी प्रशिछुओ को दिया जाता है तथा इनका एक महीना का प्रशिक्षण के उपरांत 65 वर्ष की स्थायी नियुक्ति सरकारी संस्थान गैर सरकारी संस्थान में दी जाती है ,जहां नौकरी के दौरान 20000 से 30000 सेलरी के साथ पी0 एफ0, ग्रैच्युटी ,ई0 एस0 आई0, बीमा, एन्स्युरेंस, पेंशन,नौकरी के दौरान दो बच्चों को आई0 पी0 एस0 स्कूल में पढ़ाने की सुविधा नौकरी के दौरान दुर्घटना होने पर परिवार को एक लाख से लेकर छः लाख तक सहयोग राशि प्रदान की जाती है .

यह भी पढ़ें 👉  SIR अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश


जिला के समस्त विकास खण्ड में सुरक्षा सैनिक/सुपरवाईजर /सुरक्षा अधिकारी के चयन प्रक्रिया हेतु
1- रामनगर विकास खण्ड में 09/06/2026 से 10/06/2026 तक
2- बेतालघाट विकास खण्ड में 11/06/2026 से 12/06/2026 तक
3- ओखलकांडा विकास खण्ड में 15/06/2026 से 16/06/2026 तक
4- रामगढ़ विकास खण्ड में 17/05/2026 से 18/05/2026 तक
5- भीमताल विकास खण्ड में 19/06/2026 से 20/06/2026 तक
6- धारी विकास खण्ड में 22/06/2026 से 23/06/2026 तक
7- हल्द्वानी विकास खण्ड में 24/06/2026 से 25/06/2026 तक
रोजगार शिविर आयोजित किया जाएगा

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page