एसआईआर की हुई शुरुआत, बीएलओ द्वारा मतदाताओं को घर-घर जाकर गणना फार्म बांटने का कार्य प्रारंभ

Share this! (ख़बर साझा करें)

उत्तराखंड के राज्यपाल को ईआरओ(निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) द्वारा उपलब्ध कराए गए गणना फॉर्म

नैनीताल/हल्द्वानी (nainilive.com )- उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ हो गया है इसी के तहत आज (सोमवार) से नैनीताल जिले के सभी मतदाताओं को गणना फार्म बांटने का कार्य भी प्रारम्भ हो गया है। इस अभियान की औपचारिक शुरुआत लोकभवन नैनीताल में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) को ईआरओ द्वारा गणना फॉर्म उपलब्ध कराया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलओ द्वारा प्रत्येक मतदाता के घर जाकर गणना फॉर्म वितरित किए जाएंगे तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदाता विवरणों का सत्यापन एवं अद्यतन कार्य किया जाएगा। यह अभियान निर्वाचन नामावली को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, अपर सचिव रीना जोशी, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, उप जिलाधिकारी नवाज़िश खालिक मौजूद रहे।

इसी क्रम में अभियान के अंतर्गत सोमवार को बीएलओ पूजा द्वारा कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत के आवास पंहुचकर गणना उन्हें फॉर्म उपलब्ध कराया गया। तथा इस संबंध में आवश्यक जानकारी दी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी/उपजिला निर्वाचन अधिकारी विवेक कुमार राय, उपजिलाधिकारी/ ईआरओ नवाजिश खालिक भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीकैंची धाम में लगने वाले यातायात जाम से राहत के लिए निर्माणाधीन भवाली- सैनिटोरियम रातिघाट बाईपास मार्ग का कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण

एसआईआर की शुरुआत पर बीएलओ द्वारा जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल को भी गणना फॉर्म उपलब्ध कराया गया। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत पांडेय, बीएलओ राजेंद्र गिरी, सुपरवाइजर कैलाशचंद जोशी समन्वयक गिरीश तिवारी आदि मौजूद रहे। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि यह एक राष्ट्रीय अभियान है,जिले के सभी मतदाता, बूथ लेवल ऑफिसर को इस अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बीएलओ से कहा है कि फॉर्म देते समय सही जानकारी दें तथा प्राप्त करते समय फॉर्म को भली भांति जाँच कर लें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नैनीताल जिले के सभी 1010 बीएलओ के पास गणना फार्म पंहुचा दिए गए हैं। इस अभियान के तहत जिले के सभी मतदाताओं को गणना फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे। आगामी 7 जुलाई तक एक माह के समय में बीएलओ द्वारा मतदाताओं के गणना फार्मों को बीएलओ एप्प के माध्यम से डिजिटिलाइज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल की बड़ी कार्रवाई, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि कोई भी मतदाता ”बुक ए कॉल” फीचर का लाभ ले सकते हैं, मतदाता नौकरी या अन्य कार्य के कारण से दिन में घर पर उपलब्ध नहीं हैं तो वे ”बुक ए कॉल विद BLO” के फीचर से एक क्लिक पर अपने बीएलओ के साथ कॉल बुक करा सकते हैं। इसके लिए मतदाता https://voters.eci.gov.in वेबसाइट पर विजिट करके या ECI-Net मोबाइल ऐप को डाउनलोड कर अपनी कॉल बुक करा सकते हैं। कॉल बुक कराने के बाद दो दिन के भीतर बीएलओ द्वारा मतदाता से स्वयं संपर्क किया जाएगा। इसके अलावा बीएलओ के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोई मतदाता घर पर नहीं मिलता है तो ऐसी स्थिति में बीएलओ तीन बार घर पर विजिट करेंगे और बीएलओ घर पर स्टीकर लगाकर अपने अगले विजिट की डेट और मोबाइल नंबर लिखेंगे, मतदाताओं द्वारा बीएलओ से संपर्क कर सुविधानुसार गणना फार्म भरा जा सकता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि वह अपना नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो गणना फार्म के साथ बीएलओ को उपलब्ध कराऐं। उन्होंने बताया कि 8 जून से 7 जुलाई के बीच घर-घर भ्रमण के दौरान गणना फार्म के साथ मतदाताओं से कोई भी दस्तावेज नही लेने होंगे। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन किया जाएगा इसके साथ ही 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 के बीच दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय दिया गया है। इसी बीच 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक सभी नोटिस जारी कर दावे-आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार 15 सितंबर 2026 अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता स्वयं भी ईसीआई नेट ऐप के माध्यम से अपना गणना फार्म ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं इसके बाद मतदाता इसे भरकर अपलोड कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान अगर कोई भी पात्र व्यक्ति, मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाना चाहते हैं तो वे अपने बीएलओ से संपर्क कर फार्म 6 भर सकते हैं। जिसके बाद दावे आपत्तियों के निस्तारण के समय उनके फार्मों पर विचार किया जाएगा। सोमवार को जिले में सभी बीएलओ द्वारा अपने अपने क्षेत्र में मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरण करने का कार्य किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  SIR अभियान को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page