बेतालघाट ब्लॉक की सभी प्रमुख बाजारे 24 मई तक बंद

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , बेतालघाट/खैरना/गरमपानी ( nainilive.com)- लगभग डेढ़ महीने तक कोरोना पहाड़ नही चढ़ पाया था।लेकिन लॉक डाउन 3.0 के दौरान प्रवासियों की वापसी के बाद अब धीरे धीरे कोरोना पहाड़ की चढ़ाई कर चुका है।जिसके बाद अब प्रशासन के द्वारा नही बल्कि सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय व्यपारियो द्वारा खुद ही बाजार बंद करने का निर्णय लिया गया है।

जनपद के बेतालघाट ब्लॉक के 8 प्रवासियों में कोरोना की पुष्टि के बाद, गरमपानी, खैरना व बेतालघाट के व्यपार मंडल द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर 24 मई तक के लिए बाजार पूर्णतया बंद करने का फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

व्यपारियो का कहना है कि लगातार प्रवासियों का आना जारी है,जिसके बाद दुकानदारो में भी डर का माहौल बना हुआ है।जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर सभी व्यपारियो द्वारा फिलहाल 24 मई तक,बाजार पूर्णतया बंद करने का फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page