भवाली: रामनवमी के अवसर पर आयोजित श्री राम जूलूस रैली का हुआ सफलतापूर्वक समापन
भवाली ( nainilive.com )- श्री राम जूलूस रैली को रामनवमी के अवसर पर युवा एकता मंच भवाली व व विभिन्न रामभक्त युवाओं के तत्वावधान में आयोजित किया गया था, जो बड़ी सफलता के साथ सम्पन्न हुआ। यह जूलूस रैली स्थानीय लोगों के बीच बड़ा ही उत्साह का विषय रहा और श्री राम के जन्मोत्सव को समर्पित था।
श्री राम जूलूस रैली में श्रद्धालु भक्तों ने श्री राम और उनकी महिमा का गान किया। रैली के दौरान आवाजों में भगवान राम की जय जयकार गूंजती रही और भक्तों का जोश में दिखें। इस दौरान युवा एकता मंच व आयोजनकर्ताओं ने कहा कि इस रैली का आयोजन समाज में एकता का संदेश देने के उद्देश्य से व सभी के साथ मिलकर यह उत्सव मनाने को किया गया था जो सफलतापूर्वक हुआ। शहर में जाम की व्यवस्था के लिए भी युवा मंच के वोलेंटियर लगे हुए थें रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
इस दौरान संस्थापक युवा एकता मंच पवन रावत, संस्थापक बाबा हेल्प दैम फाउन्डेशन शीलू कुमार, युवा मंच के अध्यक्ष कबीर शाह, व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पान्डे, आयुष कुमार, तरुण कुमार, त्रिवेन्द्र साह , प्रकाश आर्या आदि सैंकड़ों शहरवासी मौजूद रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग