भारतीय जनता पार्टी मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम के तहत नैनीताल मंडल में आयोजित हुआ कार्यक्रम
नैनीताल ( nainilive.com )- भारतीय जनता पार्टी मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद कार्यक्रम के तहत अनामिका होटल नैनीताल में नैनीताल मंडल का कार्यक्रम लाइव देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक नैनीताल सरिता आर्या रही। सर्वप्रथम विधायक सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा अल्का जीना द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भाजपा के बूथ स्तर के चयनित कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया गया . कार्यकर्ताओं के सवालों का जवाब प्रधानमंत्री ने बड़ी ही सरलता से दिया।
मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के अलावा नैनीताल मंडल के प्रत्येक बूथों में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा लाइव देखा गया।
इस कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, भाजपा नेता अरविंद पडियार, पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अलीम खान, नगर मंत्री संतोष कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा जीवंती भट्ट, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा दीपिका बिनवाल, हरीश राणा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग