भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने एक बार फिर थामा भाजपा का दामन
नैनीताल ( nainilive.com )- लोकसभा चुनाव की बेला नजदीक आते आते नेताओं के विचार और दलों के प्रति प्रतिबद्धता भी डोलती नजर आ रही है। सबसे ज्यादा भूचाल इस समय कांग्रेस पार्टी में नज़र आ रहा है। अभी 2 दिन भी नहीं हुए थे पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल और एस पी सिंह ने कांग्रेस को अलविदा कहा था , तो आज कुमाऊं के भीमताल ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने एक बार फिर चुनावी नैया में भाजपा का दामन थाम लिया।
डॉ हरीश बिष्ट के साथ मात्र 2 अन्य लोगों ने किच्छा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के समक्ष पार्टी को ज्वाइन किया। डॉ बिष्ट को पंचायत राजनीति का गुरु माना जाता है और भीमताल ब्लॉक में वह अपना अच्छा प्रभाव रखते हैं। उनकी पत्नी गीता बिष्ट भी जिला पंचायत सदस्य हैं. डॉ बिष्ट ने पूर्व में भी शरद पवार की पार्टी एनसीपी से विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं।



नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग