भीमताल : आदमखोर गुलदार को तत्काल मारने के करें आदेश – डाo हरीश सिंह बिष्ट
भीमताल ( nainilive.com )- ब्लॉक भीमताल में लगातार लोगो को गुलदार अपना निवाला बना रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रहे गुलदार हमले से ब्लॉक प्रमुख डाo हरीश सिंह बिष्ट ने नरभक्षी आदमखोर गुलदार घोषित कर इसे तत्काल जिलाधिकारी से मारने के आदेश जारी करवाने की मांग की है। गुलदार ने ग्राम पंचायत पिनरो में दो महिलाओ पर हमला कर पुष्पा देवी पत्नी भोला दत्त को मार दिया व दूसरी महिला को घायल कर दिया।

विगत दिनों ग्राम पंचायत मलुवाताल के तोक कसैला में बाघ द्वारा इंद्रा देवी पत्नी मोहन चन्द्र बेलवाल पर हमला कर मारा।इससे पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में गुलदार का भय है। गुलदार की धमक पांडे गांव, जंगलिया गांव शिमाला, बनना पिनरो, अल्चोना , दुदली, देवनगर, ताड़ा में निरंतर ग्रामीणों को दिख रही है, ग्रामीण भय में है।
प्रमुख ने सभी छेत्र वासियों से सावधानी बरतने की अपील की। गुलदार के भय से ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों हेतु घरों से बाहर नही निकल पा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इन घटना दुखद व चिंताजनक है साथ ही लगातार ग्रामीण पर हमले होने से विभाग ने गुलदार को मारने के आदेश नहीं दिए तो मजबूर होकर पूरे ब्लॉक के जनप्रतिनिधियों व ग्रामिणो के साथ वन विभाग व प्रशासन के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.


उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग