बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में बड़ा दुखद हेलीकाप्टर हादसा

Share this! (ख़बर साझा करें)

केदारनाथ ( nainilive.com )- उत्तराखंड में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया केदरानाथधाम में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया बताया जा रहा है कि ये हादसा केदारनाथ से 2 किमी दूर गरुड़चट्टी में …केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में छह लोगों की मौत की सूचना आ रही है।

हेलीकॉप्‍टर में छह लोग सवार थे। हादसा गौरीकुंड के पास हुआ है। हेलीकॉप्‍टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। रेस्‍क्‍यू में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है।खबर मिलते ही प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आ गए हैं, पुलिस की एक टीम मौके पर घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के क्रैश होने से एविएशन कंपनियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

केदारनाथ में घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं इस घटना में राहत बचाव के लिए टीमें रवाना हो गई हैं। बताया जा रहा है कि केदारनाथ में घना कोहरा लगा हुआ है। तो इस कारण हेलीकॉप्‍टर हादसे का शिकार हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने किया डीएसबी कैम्पस नैनीताल के हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण

हेलीकॉप्‍टर में पायलट सहित सात लोग सवार बताए जा रहे है। हेलीकॉप्टर दुर्घटना केदारनाथ से लगभग 3 किलोमीटर दूरी पर नंदी के पास हुई है। हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ बेस कैंप से नारायण कोटी-गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी थी। हेलीकॉप्‍टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। रेस्‍क्‍यू में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम लगी हुई है। डीआइजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल बताया कि केदारनाथ से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। लिंचोली से टीम आधे घंटे में पहुंच जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ में मीडिया सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल — हल्द्वानी में 6.75 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मीडिया सेन्टर का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page