बिग ब्रेकिंग नैनीताल : नैनीताल में कोरोना से कलेक्ट्रट कर्मचारी की मौत

नैनीताल में आज कोरोना के रिकॉर्ड 76 मामले आये सामने

नैनीताल में आज कोरोना के रिकॉर्ड 76 मामले आये सामने

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल में कोरोना से कलेक्ट्रट कर्मचारी की मौत हो गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रट में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी उम्र लगभग ४६ वर्ष की अचानक तबियत बिगड़ गयी एवं सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी. जिसको तुरंत ही अन्य कर्मचारियों द्वारा तुरंत बीडी पांडेय जिला चिकित्सालय लाया गया , जहाँ उनका कोरोना टेस्ट किया गया , जिसमे उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. रिपोर्ट आने के थोड़ी देर में ही कर्मचारी की मौत हो गयी। कर्मचारी की पत्नी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है.

इस पूरे घटनाक्रम में कर्मचारी को हॉस्पिटल लाने और रिपोर्ट के पॉजिटिव आने के दौरान मात्र 1 घंटे के समय में ही सारा वाक्या घट गया। कर्मचारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सालय प्रबंधन जहाँ उन्हें हल्द्वानी भेजने की तैयारी में था, वहीँ अचानक उनकी मौत ने सबको सन्न कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी सहित 3 बच्चे हैं। कर्मचारी की पत्नी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है एवं उन्हें तल्लीताल टी आर सी भेजने की तैयारी चल रही है.

यह भी पढ़ें 👉  आयुष भंडारी बने भाजयुमो नैनीताल के जिला मंत्री

वहीँ खबर की पुष्टि करते हुए बीडी पांडेय जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ के एस धामी ने बताया की लोग कोरोना को हलके में न लें. सर्दी , खांसी , बुखार के लक्षण होने पर घर पर स्वयं न इलाज करें , बल्कि चिकित्सालय आकर इलाज कराएं। कोरोना के इलाज में लापरवाही घातक साबित हो सकती है. साथ ही मास्क , सामाजिक दूरी और समय समय पर हाथों को धोते रहने की अपील की है.

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page