भाजपा प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर नैनीताल में आहूत हुई महत्वपूर्ण बैठक
भाजपा प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर नैनीताल में आहूत हुई महत्वपूर्ण बैठक
संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- राज्य अतिथि गृह सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर मुख्य अतिथि विधायक संजीव आर्य और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में आहूत की गई. बैठक में विशिष्ट अतिथि प्रशिक्षक प्रमुख व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल सिंह रावत, विधानसभा पालक सचिन शाह, और मंडल प्रभारी प्रताप बिष्ट, भी इस प्रशिक्षण बैठक में मौजूद थे। बैठक में भाजपा प्रशिक्षण कार्यक्रम तिथि को लेकर भी चर्चा की गयी और भाजपा की नीतियों और योजनाओं को जन-जन पहुंचाने के लिए जोर दिया गया । इस दौरान पालिका में भाजपा के तीनों नामित सभासद पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, राहुल पुजारी, और तारा राणा, का स्वागत कार्यक्रम भी किया गया। बैठक में जिला मंत्री हरीश भट्ट, जिला उपाध्यक्ष विवेक शाह, मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बिष्ट, मंडल महामंत्री मोहन नेगी, कृपाल बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शांति मेहरा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अरविंद पडियार, सभासद कैलाश रौतेला, सागर आर्य,रोहित भाटिया, पान सिंह खनी, मोहित शाह, पंकज राठौर, राहुल पुजारी, महिला मोर्चा की कलावती अस्वाल, नामित सदस्य सभासद मनोज जोशी, तारा राणा, रीना मेहरा, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखंड बना खेल आयोजनों का केंद्र : रेखा आर्या
मिट्टी माथे से लगाकर बोली खेल मंत्री- “तीर्थ से कम नहीं खेल विश्वविद्यालय”
कैरम टूर्नामेंट में प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल की जंग तेज, बार अध्यक्ष बने रेफरी
विजयपुर मार्ग के लिए 3.87 करोड़ की धनराशि विभाग समिति से अनुमोदित, जल्दी जी.ओ. होगा जारी , सुखी नदी पर बनेगा कॉजवे
विक्रेता से कई बार अनुरोध करने के बावजूद भी क्रेता के नाम पर नहीं हुई रजिस्ट्री, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत की जन सुनवाई में हुआ निस्तारण