बिग ब्रेकिंग : नैनीताल – उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से प्रकाश जोशी को मिला कांग्रेस का टिकट
नैनीताल ( nainilive. com )- कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी. उत्तराखंड की बांकी बची 2 सीटों के नामों की घोषणा भी इस लिस्ट में जारी हो गई है. नैनीताल- उधमसिंह नगर संसदीय सीट से पार्टी ने प्रकाश जोशी को अपना उम्मीदवार बनाया है. आज आयी इस लिस्ट में 46 उम्मीदवारों के नाम हैं.

उत्तराखंड की दो सीटों पर काफी मंथन के बाद कांग्रेस ने हरिद्वार और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने हरिद्वार संसदीय सीट पर हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय सीट पर प्रकाश जोशी को प्रत्याशी घोषित किया है। इससे पहले कांग्रेस अल्मोड़ा, टिहरी और गढ़वाल सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।
उत्तराखंड में पहले चरण में लोकसभा की पांच सीटों पर चुनाव होने हैं। अल्मोड़ा सीट पर भाजपा से अजय टम्टा और कांग्रेस से प्रदीप टम्टा के बीच मुकाबला है। जबकि गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा के अनिल बलूनी और कांग्रेस के गणेश गोदियाल के बीच मुकाबला होगा।



नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग