बिग ब्रेकिंग : नैनीताल के होटल में महिला का शव मिलने से हुई सनसनी

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट होटल में महिला का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी । वहीँ महिला के साथ आया युवक फरार हो गया है। देर सायं हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया वहीं पुलिस फरार हुए युवक की तलाश में जुट गयी है। घटना के सम्बन्ध में होटल प्रबंधन की ओर से कहा गया कि मृतक महिला इमरन और फरार युवक मो.गुलजार बीते कुछ सालों से यहाँ आते रहते थे। बीते सोमवार को शाम तकरीबन पांच से छह बजे के बीच ये दोनों मोटरसाइकिल से होटल पहुंचे। होटल प्रबंधन द्वारा मुरादाबाद निवासी पर्यटक मो.गुलजार की आई.डी.ली गई। मो.गुलजार लाल बुलेट मोटरसाइकिल से अपनी पत्नी 32 वर्षीय इरम खान के साथ आया था।

आज मंगलवार सवेरे गुलजार ने अपनी पत्नी की तबियत खराब होने की बात कही और अच्छे डॉक्टर के लिए पूछा। इसके बाद उसने होटल प्रबंधन से कहा कि उसके बड़े भाई गाड़ी लेकर आ रहे हैं। आज दोपहर दो बजे मो.गुलजार को फोन किया गया जो बन्द आया। इसके बाद चिंतित होटल वालों ने इंटरकॉम से कमरे में संपर्क किया तो फोन नहीं उठा। अंत में कमरा खटखटाने के बावजूद कमरा नहीं खोलने पर होटल प्रबंधन को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  अपर सचिव सुरेश जोशी ने किया आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण

पुलिस के घटनास्थल पर पहुँचने के बाद ड्यूप्लिकेट चाबी से कमरा खोला गया तो अंदर कमरे में इमरन का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। देर शाम हुई इस वारदात की खबर फैलते ही शांत रहने वाले नैनीताल शहर में सनसनी फैल गई। युवती के साथ आये युवक मो.गुलजार अपनी बुलेट के साथ फरार हो गया था और उसका नंबर भी बन्द आ रहा था। पुलिस टीम मामले की प्राथमिक जांच कर फोरेंसिक टीम के आने का इंतजार कर रही है। मौके पर सी.ओ.विभा दीक्षित, तल्लीताल एस.ओ.रोहिताश सिंह सागर समेत पुलिस टीम पहुँच गयी है। सी.ओ.विभा दीक्षित ने बताया कि महिला अपने पति के साथ आई थी । महिला का पंचायतनामा भरकर पोस्ट मॉर्टम की कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद मत्यु के कारणों की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page