भाजपा ही कर सकती है उत्तराखण्ड का विकास – सरिता आर्य
नैनीताल ( nainilive.com ) – खराब मौसम के बावजूद भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य व कार्यकर्ताओ ने घर घर प्रचार कर वोट मांगे ।शुक्रवार को भारी बर्फबारी एवम बारिश के कारण मौसम काफी खराब रहा । जहा एक तरफ कार्यकर्ताओ ने घर घर प्रचार की कमान संभाली है वही शुक्रवार को सरिता आर्य ने थपलिया, तलिया ,स्यात , गोतिया , गांजा पांडेय गांव , बेल, नायसिला क्षेत्रों मे संपर्क कर वोट मांगे ।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास की रोज नयी इबारत लिख रहा है जो सराहनीय है । उन्होंने जनता से विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस दौरान पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा, खुशाल सिंह बिष्ट, पूरन, विनोद कुमार, लाल सिंह, हेम बहुखंडी, राजेश सिंह, कुंदन सिंह , यशपाल सिंह , खीम सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

जिला गंगा समिति की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न
ओलाबृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कराकर दें किसानों को मुआवजा- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा
नैनीताल में झीलों के सौंदर्यीकरण व आधुनिक पार्किंग व्यवस्था को मिलेगी रफ्तार — सचिव स्तर से स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के निर्देश
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने द लीडरशिप फनल’ एवं ‘थॉट टू इंक’ पुस्तकों का किया लोकार्पण
होमस्टे नियमावली के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त