भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने की अम्तुल स्कूल से निकाले गए कर्मचारियों से मुलाकात

अम्तुल स्कूल के निकाले गए 35 कर्मचारियों को मिला आम आदमी पार्टी का साथ

अम्तुल स्कूल के निकाले गए 35 कर्मचारियों को मिला आम आदमी पार्टी का साथ

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल (nainilive.com) – बीते 13 जुलाई मंगलवार को नगर के प्रतिष्ठित अम्तुल स्कूल द्वारा अपने 35 कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के बाद विरोध में निकाले गए कर्मचारियों द्वारा स्कूल के मुख्य गेट पर स्कूल प्रबंधन के इस फैसले की खिलाफ लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

बुधवार को मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट के नेतृत्व में पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी भूपेंद्र सिंह आदि ने अम्तुल स्कूल से निकाले गए कर्मचारियों द्वारा स्कूल प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन में पहुँचकर कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली: प्रकाश आर्य का आरोप: "मेरे साथ हुआ भितरघात"

यह भी पढ़ेअम्तुल स्कूल से निकाले गए कर्मचारियों के लिए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन करेंगे पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी

इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी ने कहा कि उनका पूरी तरह से कर्मचारियों को समर्थन है।उन्होंने कहा कि नगर में किसी भी संस्थान द्वारा अगर कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जाएगा तो उनका हर प्रताड़ित कर्मचारी के साथ भाजपा कार्यकर्ता खड़ा रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली: प्रकाश आर्य का आरोप: "मेरे साथ हुआ भितरघात"

यह भी पढ़ेअम्तुल स्कूल के निकाले गए 35 कर्मचारियों को मिला भाजपा का साथ

इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि अगर उन लोगो को किसी भी प्रकार की समस्या होगो तो उसको हमारे द्वारा दूर किया जाएगा। उन्होंने यह भो कहा कि अगर प्रताड़ित कर्मचारियों का साथ देने कोई भो राजनीतिक दल आगे आता है तो हम उनका स्वागत करते है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page