अम्तुल स्कूल से निकाले गए कर्मचारियों के लिए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन करेंगे पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- बीते 13 जुलाई मंगलवार को नगर के प्रतिष्ठित अम्तुल स्कूल द्वारा अपने 35 कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के बाद विरोध में निकाले गए कर्मचारियों द्वारा स्कूल के मुख्य गेट पर स्कूल प्रबंधन के इस फैसले की खिलाफ लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : अम्तुल स्कूल से निकाले गए 35 कर्मचारियों को कांग्रेस ने बाटा राशन

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित

बुधवार को पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी द्वारा अम्तुल स्कूल से निकाले गए कर्मचारियों द्वारा स्कूल प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन में पहुँचकर कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  अमजा की "पत्रकारीय सामयिक चुनौतियां" संगोष्ठी व कार्यशाला जून में

इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने कहा कि उनका पूरा समर्थन कर्मचारियों के साथ है प्रबंधन द्वारा अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नही उठाये गए है जिसके चलते अब उन लोगो को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग : नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी बैठे धरने पर

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बैठक

बता दे कि पूर्व में पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी द्वारा स्कूल की प्रधानाचार्या अनिता खान से मुलाकात कर निकाले गए कर्मचारियों को वापस लेने का अनुरोध किया था।

इस दौरान सभासद पुष्कर बोरा,सभासद कैलाश रौतेला, व स्कूल से निकाले गए कर्मचारी मौजूद थे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page