नैनीताल में इस वर्ष सांकेतिक रूप से मनाया जाएगा माँ नंदा महोत्सव

माँ नंदा महोत्सव

माँ नंदा महोत्सव

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com ) – नैनीताल में होने वाले माॅ नन्दा-सुनन्दा देवी महोत्सव की बैठक उपजिलाधिकारी विनोद कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में नैना देवी ट्रस्ट व रामसेवक सभा के सदस्यों के साथ बैठक ली। बैठक में समिति द्वारा यह अवगत कराया गया कि माॅ नन्दादेवी महोत्सव इस बार सांकेतिक रूप में मनाया जायेगा। वर्तमान में चल रहे कोरोना संक्रमण वायरस को देखते हुए प्रशासन ने जनता से अपील की कि माॅ नन्दादेवी का ढोला का नगर भम्रण व प्रसाद वितरण व भण्डारा नहीं किया जायेगा।

महोत्सव में होने वाला मेले से सम्बन्धित दुकानें नहीं लगेंगी। नैनादेवी ट्रस्ट व रामसेवक सदस्यों द्वारा कदली वृक्ष व मूर्ति निर्माण के लिए 5 से 7 लोग मौजूद रहेगें। नैना देवी ट्रस्ट व रामसेवक सभा समिति के सदस्यों ने अनुरोध किया कि प्रशासन द्वारा टैलीकास्ट की व्यवस्था की जाये ताकि लोग अपने-अपने घरों पर रह कर ही माॅ नन्दा-सुनन्दा देवी का टैलीकास्ट से दर्शन कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  खुले में कूड़ा जलाया तो होगा भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज -डीएम वंदना सिंह

बैठक में नगरपालिका अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, मल्लीताल कोतवाल अशोक कुमार, रामसेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश चन्द्र बवाड़ी, उपाध्यक्ष मनोज जोशी, पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका मुकेश जोशी, माॅ नन्दादेवी मन्दिर के अध्यक्ष राजीव लोचन साह, हेमन्द कुमार साह, प्रदीप कुमार शाह, सुरेश मेलकानी आदि उपस्थित थे

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page