भाजपा ने उत्तराखंड के लिए जारी किया अपना दृष्टि पत्र

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , देहरादून ( nainilive.com )- उत्तराखंड भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देहरादून में उत्तराखंड को लेकर अपने घोषणा पत्र का विमोचन किया है। दृष्टिपत्र में भाजपा ने खासकर युवाओं, महिलाओं और किसानों पर फोकस किया है। 

घोषणा पत्र के मुख्य बिंदुओं में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने का वादा किया गया है , वहीँ प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज, सचल चिकित्सालय एवं डायलिसिस केन्द्र एवं किफायती कैंसर देखभाल केंद्र स्थापित करने का वादा किया गया है। हिम प्रहरी युवाओं योजना के तहत सीमांत इलाकों के युवाओं को आने वाली सरकार मदद करने का काम करेंगी

यह भी पढ़ें 👉  जिला नैनीताल में संचालित सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक और ट्रॉमा सेंटरों का संयुक्त सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा-जिलाधिकारी

किसान सम्मान निधि में प्रदेश भाजपा सरकार 6 हजार रुपये देगी, अभी तक केंद्र से किसान निधि सम्मान में ₹6000 प्रति वर्ष भी मिलते हैं,
गरीब महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश करने का प्रयास किया जाएगा , जिसके तहत बीजेपी सरकार आने पर वर्ष में 3 सिलेंडर देगी , इसके साथ ही महिला मुखिया को 2 हज़ार प्रोत्साहन राशि , साथ ही पढ़ने वाले बच्चों के लिए भी 1 हज़ार रूपए और देगी सरकार।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण गर्मी के चलते नैनीताल जिले के स्कूलों का समय बदला

पुलिस बल का उन्नतीकरण कर कानून व्यवस्था में सुधार करने का प्रयास किया जाएगा।वहीँ पुलिस बल के ग्रेड-पे की दिशा में उपयुक्त कदम उठाया जाएगा। भाषा, संस्कृति और सनातन का सम्मान करते हुए हरिद्वार बनेगी योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी, वेद पाठशालाओं के लिए 1 करोड़ रु. .

मैदानी इलाकों में साईकिल देने की घोषणा हैं पहाड़ में पैसा देंगे। साहसिक और eco टूरिज्म बोर्ड का हुआ गठन। 5 लाख तक का बीमा कवर श्रमिक लोगो को मिलेगा। प्रदेश भर में सचल अस्पताल भी चालू करेंगी सरकार। प्रदेश के मंदिरो के जीर्णोद्धार के लिए भी काम करेंगी सरकार। चार धाम परियोजना का विस्तार, मोक्षदा तीर्थ यात्रा योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 10,000 रु. तक की सब्सिडी। लव जिहाद पर लगेगी रोक, महिला थानों की संख्या होगी दोगुनी।

यह भी पढ़ें 👉  त्तराखण्ड न्यायिक एवं विधि अकादमी के निदेशक श्री प्रदीप पंत ने की राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page