नैनीताल उधम सिंह नगर भाजपा सांसद अजय भट्ट का जन्मदिन नैनीताल में कार्यकर्ताओं ने मनाया सादगी से

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com)- नैनीताल उधम सिंह नगर भाजपा सांसद अजय भट्ट के जन्मदिवस पर नैनीताल नगर मंडल भाजपा और जिला कार्यसमिति ने सादगी से जन्मदिन मनाया. इस उपलक्ष्य पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर पुरोहितों के परिवारों को खाद्य सामग्री और राशन दिया. साथ ही जरूरतमंद मजदूरो बिहारी एवं नेपालियों व आम जनमानस को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए, साथ ही भाजपा जिला संयोजक पंकज राठौर ने तल्लीताल आकर थानाध्यक्ष को जरुरत मंद लोगो को देने के लिए मास्क दिये। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल रावत , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जीवंती भट्ट , जिला उपाध्यक्ष विवेक साह, जिला संयोजक पंकज राठौर, पूरन सिंह मेहरा, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा नितिन कार्की , विश्वकेतु वैद्य आदि लोग उपस्थित थे. साथ ही सभी लोगों से अपील की गई कि सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

यह भी पढ़ें 👉  महिला असुरक्षा पर भड़की कांग्रेस जिला महिला अध्यक्ष, कड़ी कार्यवाही की मांग
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page