स्वीप के तहत मतदान के लिए जागरुक करने के लिए नैनीताल में हुई बोट रैली
नैनीताल (nainilive.com )- सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता(स्वीप) नैनीताल के बैनर के तले लोगों को मतदान के लिए जागरुक करने हेतु शुक्रवार को मल्लीताल बोट स्टैंड नैनीताल में मतदाता जागरुकता बोट रैली का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बोट रैली प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान नाविकों ने झील में विभिन्न आकृतियां बनाकर लोगों को मतदान करने की अपील और जागरुक किया। प्रतियोगिता में करीब 40 नाविकों ने प्रतिभाग किया जिसमें सचिन कुमार ने पहला, राजू ने दूसरा जबकि नीरज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि अधिक से अधिक मतदान कराने के लिए स्वीप टीम जिले भर में जागरुकता अभियान चला रही है।जिसमें युवा मतदाताओं को बूथ जागरूकता समूह से जोड़कर और मतदाता शपथ आदि के माध्यम से जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ सके। साथ ही अब तक लाखों मतदाताओं को विभिन्न अभियानों के माध्यमों से जोड़ा गया है । बताया कि नैनीताल में आज बोट रैली के माध्यम से नाविकों ने लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने हस्ताक्षर अभियान और मतदाता शपथ के माध्यम से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इस दौरान प्रयोगांक सोसाइटी और स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम लोगों को मताधिकार के लिए जागरुक किया।



नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग