ब्रेकिंग : नैनीताल के बेकरी कंपाउंड में फिर 2 कोरोना पॉजिटिव

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल में बीते कुछ दिन से थमी कोरोना संक्रमण की रफ़्तार ने आज फिर रफ़्तार पकड़ ली है. नगर में जेल में मिले 5 कोरोना पॉजिटिव के साथ ही अभी अभी नगर के बेकरी कंपाउंड क्षेत्र में 2 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज जांच में पॉजिटिव पाए गए है. दोनों मरीजों में से 1 पुरुष , एवं 1 महिला है. दोनों मरीज पति -पत्नी हैं , एवं 40 वर्ष के आस पास उम्र है. महिला जिला चिकित्सालय में कार्यरत हैं, एवं पुरुष भी चतुर्थ श्रेणी का सफाई कर्मचारी हैं. बी डी पांडेय जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ के एस धामी द्वारा दोनों मरीजों की पुष्टि की गयी है. दोनों मरीजों को रिओ ग्रांड कोविद सेंटर भेज दिया गया है. इन दोनों के संपर्क में आये बांकी लोगों का भी कॉरोना टेस्ट किया गया, जिसमे उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है. सबसे आस्चर्यजनक बात यह है की दोनों मरीजों की कोई भी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं रही है.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग :- जिला कारगर नैनीताल में 5 कैदियों की कोरोना पुष्टि

यह भी पढ़ें 👉  5 दिवसीय अंतर राज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने किया कैंची धाम, हनुमानगढ़ी एवं आर्यभट्ट अनुसंधान संस्थान प्रेक्षणीय विज्ञान (ARIES) का भ्रमण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page