कोरोना अपडेट : उत्तराखंड में आज फिर कोरोना के 264 नए मामले

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com ) – उत्तराखंड में कोरोना ने अपनी रफ़्तार पकड़ ली है. आज आये 264 नए मामलों ने राज्य में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढाकर 7447 पर पहुंचा दिया है. वहीँ अभी राज्य में कोरोना के कुल 2996 केस एक्टिव हैं. हालांकि एक सुखद समाचार यह भी है कि कुल 4330 मरीजों ने कोरोना पर अपनी जंग भी जीत ली है. राज्य में कोरोना संक्रमण पर विजय पाने का प्रतिशत भी राज्य में 58.14 % पर है , वहीँ कोरोना का डबलिंग रेट राज्य में 23.80 दिन है.

यह भी पढ़ें : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 17 लाख के पार

यह भी पढ़ें 👉  दुखद समाचार : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूड़ी का निधन

आज सायं 8:00 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन में देहरादून से 27 कोरोना संक्रमित , नैनीताल से 95 , हरिद्वार से 42 , टिहरी गढ़वाल से 2 एवं उधम सिंह नगर से 30 , पौड़ी गढ़वाल से 4 , रुद्रप्रयाग से 1 , अल्मोड़ा से 4 , बागेश्वर से 31, चम्पावत से 4 , पिथौरागढ़ से 7 , एवं उत्तरकाशी से 17 कोरोना संक्रमित का नया मामला सामने आया है. आज कुल 162 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग : नैनीताल के बेकरी कंपाउंड में फिर 2 कोरोना पॉजिटिव

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page