Breaking : नैनीताल में हुआ बड़ा सड़क हादसा , सवारियों से भरी बस गिरी खाई में
नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया , जिसमे सवारियों से भरी बस खाई में गिर गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कालाढूंगी रोड पर घटगड़ नलनी के पास में एक बस जिसमें 30 से 33 लोग सवार होने की संभावना जताई गयी है, खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। उक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने तत्काल निर्देश देते हुए SDRF रेस्क्यू टीमों को पोस्ट रुद्रपुर, नैनीताल व खैरना से तत्काल रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना किया।
टीमों द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त बस में 32 लोग सवार थे जो हिसार, हरियाणा से नैनीताल घूमने हेतु आये हुए थे। उक्त बस SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर अन्य बचाव इकाइयों व स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में सवार लगभग 18 लोगों को घायलावस्था में रैस्क्यू कर उपचार के लिए भेजा गया। मौके पर रैस्क्यू कार्य जारी है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग