ब्रेकिंग : भारी सुरक्षा के बीच कोरोना वैक्सीन पहुंची बीडी पांडे अस्पताल, शनिवार सेे स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई जाएगी वैक्सीन

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- भारी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड सरोवर नगरी के राजकीय चिकित्सालय बीड़ी पांडे पहुँच चुकी है। गाइडलाइन के अनुसार 16 जनवरी दिन शनिवार से स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीनेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा।

बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ के एस धामी ने बताया कि 229 वैक्सीन बीडी पांडे अस्पताल के लिए तथा 200 वैक्सीन जीबी पंत अस्पताल के लिए पहुंची हुई है जिनको की राजकीय महिला चिकित्सालय बीडी पांडे के कोल्ड स्टोर में पुलिस की सुरक्षा के बीच रखा गया है। उन्होंने कहा कि शनिवार से स्वास्थ्य कर्मियों के बीच वैक्सीनेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने द लीडरशिप फनल’ एवं ‘थॉट टू इंक’ पुस्तकों का किया लोकार्पण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page