ब्रेकिंग : नैनीताल के स्नो-व्यू क्षेत्र में मिला कोरोना पॉजिटिव

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल: नैनीताल में कोरोना संक्रमण पॉजिटिव का पहला केस सामने आया है। कोरोना पोसिटिव 31 वर्षीय युवक है। कुछ दिन पहले ही दिल्ली से आया था। हल्द्वानी के गौला पार स्थित स्टेजिंग एरिया में स्क्रीनिंग और सैंपलिंग होने के बाद घर पर ही होम क्वारंटाइन के लिए कहा गया था. नैनीताल के स्नो व्यू क्षेत्र का रहना वाला 31 वर्षीय युवक एवं उसका भाई कुछ दिन पहले वाहन के द्वारा नैनीताल घर वापस आये थे , जिनका हल्द्वानी के गौला पार स्थित स्टेजिंग एरिया में परिक्षण किया गया था. आज आयी रिपोर्ट में 31 वर्षीय युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है और उनके भाई की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है.

बीडी पांडेय जिला चिकित्सालय नैनीताल के प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. के एस धामी ने युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया की युवक को कोविड सेंटर होटल रिओ दी ग्रैंड भेजा जा रहा है, साथ ही परिवार के 5 अन्य सदस्यों को सूखाताल स्थित क्वारंटाइन सेंटर भेजा जा रहा है. इसके साथ ही युवक के संपर्क में आये लोगो की हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page