दीक्षांत समारोह के में घोटाले को लेकर छात्र नेताओं ने दिया ज्ञापन

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- शनिवार को पूर्व छात्र नेताओ द्वारा कुलसचिव को 16वे दीक्षांत समारोह के बिलों के लेकर ज्ञापन दिया गया ज्ञापन के अनुसार,दीक्षांत समारोह मे घोटाला बताया गया है।

छात्र नेताओ ने कहा कि सूचना अधिकार अधिनियम तहत 2005 के अंतर्गत हमारे द्वारा सूचना मांगी गई थी, जिसका जवाब विश्वविद्यालय द्वारा छुपाए जाने का आरोप है तथा टेंडर के आधार में भेजे गए बिलो में गड़बड़ करने का आरोप है..छात्र नेताओं ने बताया कि कुलपति जी द्वारा पूर्व में आश्वाशन के बाद भी इस मामले में कोई भी जांच के आदेश नही दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही

छात्र नेताओं ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग करते हुए कहा है कि अगर जल्द कार्यवाही नही की गई तो छात्रों को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना पर जिला प्रशासन, पुलिस एवं फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई, आग पर पाया काबू

ज्ञापन देने वालो में पूर्व अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट , करन दानाई, छात्रा उपाध्यक्ष पूजा रौतेला, अंकित चंद्रा, नितिन देवल, एनएसयूआई जिला सचिव शार्दूल नेगी आदि लोग मौजूद रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page