ब्रेकिंग : नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा सड़क दुर्घटना में हुए गंभीर रूप से घायल
हल्द्वानी ( nainilive.com )- रुद्रपुर से हल्द्वानी आ रहे नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा और उनकी सरकारी गाड़ी स्कॉर्पियो मे सवार सभी लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। इस दुर्घटना में सभी लोग बाल बाल बच गए हैं । प्राप्त जानकारी के अनुसार दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा सहयोगियों के साथ रुद्रपुर से हल्द्वानी को आ रहे थे तभी रुद्रपुर से हल्द्वानी जाते समय बेल बाबा मंदिर के पास अचानक सड़क पर एक जानवर आ गया जिसको बचाने में उनकी सरकारी स्कार्पियो गाडी UK 04 AH5166 गयी जिसमे गाडी में सवार सभी लोग घायल हो गए।
दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा सहित गाड़ी में सवार सभी लोगों को तुरंत हल्द्वानी के नीलकंठ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया जहां उनका इलाज चला और डॉक्टर ने सभी को 15 दिन का बेड रेस्ट देते हुए आराम करने को कहा। स्कॉर्पियो गाड़ी चालक कमलेश कुमार को सड़क हादसे के दौरान काफी गंभीर चोटे आई है । इस दौरान मुकेश बोरा जी दुग्ध संघ के अध्यक्ष को भी काफी गंभीर चोटें आई हैं जो इस घटना में बाल बाल बचे और उनका इलाज चल रहा है
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग