ब्रेकिंग न्यूज़: लेह लद्दाख बॉर्डर पर तैनात

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , ऊधम सिंह नगर ( nainilive.com )- उत्तराखंड के एक और लाल ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी है. मात्र 24 वर्षीय उधमसिंह नगर के किच्छा निवासी जवान देव बहादुर पुत्र शेर बहादुर की शहादत से पूरे राज्य में शोक की लहर है. शहीद जवान देव बहादुर लेह लद्दाख बॉर्डर पर तैनात थे। मीडिया के सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बीते शनिवार रात्रि में जवान गश्त पर थे , जहाँ जमीन में बिछी डायनामाइट में पैर पड़ने से हुए ब्लास्ट में जवान शहीद हो गए. जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही उनके गृह क्षेत्र किच्छा सहित पूरे राज्य में शोक की लहर है.

शहीद देव बहादुर की वर्ष 2016 में भारतीय सेना के 6/1 G.R. (गोरखा रेजिमेंट) बैच में भर्ती हुई थी. उधम सिंह नगर जनपद की किच्छा विधानसभा के ग्राम गौरीकला निवासी शेर बहादुर के दुसरे नंबर के पुत्र शहीद देव बहादुर थे. उनके परिवार में तीन भाई और एक बहन है. शहीद जवान के बड़े भाई किशन बहादुर भी देश की सेवा में भारतीय सेना में ग्वालियर में तैनात है.

यह भी पढ़ें 👉  भू-माफिया के अतिक्रमण विरूद्ध Dehradun जिला प्रशासन का एक्शन जारी, सरकारी नाले-नौले पर करी प्लाटिंग ध्वस्त

इधर क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला ने सूचना मिलते ही शहीद के घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया। बताया जा रहा है की शहीद देव बहादुर का पार्थिव शरीर आज उनके घर पहुंचेगा।

यह भी पढ़ें 👉  लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page