ब्रेकिंग – रैपिड एंटीजन टेस्ट में पुलिस लाइन के 4 पुलिसकर्मी पॉजिटिव
संतोष बोरा, नैनीताल (nainilive.com)- शहर में बुधवार को रैपिड टेस्ट में चार लोगों के पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में पुलिस लाइन के चार और पुलिस कर्मियों की रैपिड रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। दोनों पुलिस लाइन स्थित पुलिस संचार केंद्र और 112 में कार्यरत है। चारो को कोविड केयर्स सेंटर बारापत्थर स्थित रियो ग्रैंड में भेज दिया गया है। जबकि इनके संपर्क में आये पुलिसकर्मियों की खोजबीन की जा रही है।
बुधवार को बीडी पाण्डे अस्पताल कर फ्लू क्लीनिक में बुखार के मरीजों के रैपिड एंटीजन टेस्ट के दौरान चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। जिसमें एक पुलिस लाइन का बार्बर भी शामिल था। जिसके बाद बार्बर और उसके संपर्क में आये 18 पुलिसकर्मियों का रैपिड टेस्ट किया गया। जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी। वही गुरुवार को भी पुलिसकर्मी परीक्षण के लिए बीडी पाण्डे अस्पताल पहुँच रहे है।

अस्प्ताल के पीएमएस डॉ केएस धामी ने बताया कि दोपहर तक 100 से ज्यादा लोगो का टेस्ट कर लिया गया है।जिसमे से चार पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। चारो को कोविड केयर्स सेंटर बारापत्थर स्थित रियो ग्रैंड में भेज दिया गया है।
बाकी अभी लोगो के टेस्ट करना जारी है।


नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
सेफर इंटरनेट डे के उपलक्ष्य में स्मार्ट टेक, सेफ चॉइसेंस, एक्सप्लोरिंग द सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल यूज ऑफ एआई विषय के अंतर्गत जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन