संचार निगम लिमिटेड के ठेका कर्मचारियों ने तनख्वाह नहीं मिलने पर दिया धरना
संतोष बोरा, नैनीताल ( nainilive.com )- भारत संचार निगम लिमिटेड कार्यालय कार्यालय में कार्यरत ठेका कर्मचारियों ने तनख्वा नहीं मिलने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। सोमवार को चीना बाबा स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड कार्यालय प्रांगण में ठेका कर्मचारियों द्वारा तनख्वा नहीं दिए जाने के विरोध में, धरना प्रदर्शन किया गया।

कर्मचारियों का कहना था कि बीते 15 महीनों से उन लोगों को कोई भुगतान नहीं हुआ है। जिससे उनकी हालत काफी दयनीय हो चुकी है, जिसके चलते सोमवर और मंगलावर को सभी कर्मचारियों द्वारा दो दिवसीय हड़ताल करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा है अगर जल्द से जल्द उनको भुगतान नहीं किया गया तो वे लोग अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ जाएंगे।

इस दौरान अनूप सिंह, पंकज सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह, नवाब अंसारी, मनीष, हिम्मत सिंह अधिकारी, चंदन सिंह,नेहा, बच्चू लाल, विक्रम सिंह मेहरा, पंकज बिष्ट, सुरेंद्र सिंह, चंदन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
Like!! Thank you for publishing this awesome article.