किशन नेगी पर फिर जताया व्यपारियो ने भरोसा ,त्रिभुवन फर्त्याल ने जीत हासिल कर सबको चौकाया

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- आखिरकार बीते 10 सालों बाद आज रविवार को 10 बजे से विवादों में घिरा मल्लीताल व्यपार मंडल चुनाव के लिए मतदान शाम 4 बजे तक किया गया जिसमें कुल 1074 वोटरों में से 963 मतदाताओं द्वारा अपने मत का प्रयोग किया गया।
जिसके बाद 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गयी, थी और देर रात परिणामो की घोषणा हुई।

अध्यक्ष किशन नेगी, सचिव त्रिभुवन फर्त्याल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश वर्मा,कनिष्ठ उपाध्यक्ष रईस खान,महिला उपाध्यक्ष भारती कैड़ा,उपसचिव परीक्षित साह, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ क्षेत्री।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

अध्यक्ष पद के लिए एक बार फिर व्यपारियो ने किशन नेगी पर भरोषा जताया है। उन्होंने अपने विपक्षी कुंदन बिष्ट व धीरज नेगी को पटखनी देते हुए जीत हासिल की है वही सचिव पद पर पिछले बार के सचिव विवेक वर्मा को पटखनी देते हुए जीत हासिल की है। महिला उपाध्यक्ष पद पर भारती कैड़ा ने अपने प्रतिद्वंद्वी आरती अग्रवाल को पटखनी दी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश वर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी दर्पण साह को पटखनी दी। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रईस खान ने शैलेश बिष्ट व कनक प्रताप को पटखनी दी। उपसचिव पद पर परीक्षित साह ने आशीष साह व रमन कुमार को पटखनी दी। कोषाध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ क्षेत्री ने संजय चौधरी व उमा शंकर मिश्रा को पराजय किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page