ओखलकांडा में राशन कार्ड ऑनलाइन एवं वैलिडेशन के लिए शिविर का आयोजन
ओखलकांडा में राशन कार्ड ऑनलाइन एवं वैलिडेशन के लिए शिविर का आयोजन
संतोष ,बोरा, ओखलकांडा/नैनीताल ( nainilive.com )- जिलाधिकारी सविन बंसल से प्राप्त आदेशों के क्रम में पंचायतीराज तथा पूर्ति विभाग द्वारा सोमवार को नैनीताल से लगभग 120 किमी दूर विकास खण्ड ओखलकांडा की न्याय पंचायत सुनकोट(कचलाकोट) में राशन कार्ड ऑनलाइन एवं वैलिडेशन के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जोकि देर सांय तक चला।
यह भी पढ़ें : डॉ नरेंद्र भंडारी बने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति
शिविर में सुनकोट न्याय पंचायत की पंद्रह ग्राम पंचायतों के कुल 111 राशन कार्ड धारको द्वारा राशन कार्ड ऑनलाइन एवं वैलिडेशन किये जाने आवेदन करते हुए आवश्यक दस्तावेज जमा किये गये। परन्तु दूरस्थ क्षेत्र में नेट कनैक्टिविटी न होने के कारण शिविर मे राशन कार्ड ऑनलाइन का कार्य नही हो पाया।
यह भी पढ़ें : परिवार ने उठाई अमित मोहन सिंह बोहरा के मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग
राशन कार्डों का शीघ्रता से आॅनलाईन एवं वेलिडेशन कार्य करने के लिए सभी दस्तावेज को सूची बद्ध तरीके से रजिस्टर्ड कर सभी आवेदकों के मोबाइल सहित दस्तावेजो को ऑनलाइन एवं वैलीडशेन हेतु हल्द्वानी के वेण्डर्स को उपलब्ध कराये जा रहे हैं। शीघ्र ही कार्ड धारक 111 परिवारों को राशन की सुचारू आपूर्ति होने लगेगी।
यह भी पढ़ें : कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर लोगो ने की खूब खरीदारी
आयोजित शिविर में जनता द्वारा जागरूकता का परिचय देते हुए मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया गया। शिविर आयोजित करने पर जनता ने जिलाधिकारी बंसल का आभार प्रकट किया।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun