राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए नैनीताल जिले में शिविर का आयोजन 19 दिसम्बर को
नैनीताल ( nainilive.com )- शैक्षणिक वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजनाओं हेतु संस्थान के प्रमुख और नोडल अधिकारी का बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण किया जाना है। आशय कि जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने बताया कि भारत सरकार के माध्यम से छात्रवृत्ति योजनाओं के सत्यापन हेतु अधिकृत अधिकारियों का राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल http://scholarship.gov.in पर योजनावार राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी, जनपद स्तरीय नोडल अधिकारियों संस्थान के प्रमुख और संस्थान के नोडल अधिकारियों बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण समयबद्ध रूप से किए जाने के निर्देश दिए हैं।जिसमें जनपद नैनीताल के समस्त विद्यालय/संस्थानों को वर्ष 2022-2023 अनुसूचित,पिछड़ी जाति,जनजाति,दिव्यांग आदि वर्ग की छात्रवृत्ति प्रकिया को पूरा करने के लिए नैनीताल जिले में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 19 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से समाज कल्याण कार्यालय विकास भवन भीमताल, 20 को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय हल्द्वानी, 21 को एम बी पी जी कॉलेज हल्द्वानी,22 और 23 को खंड शिक्षा कार्यालय विकासखंड रामनगर और 24 से 26 तक समाज कल्याण कार्यालय विकास भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा।बताया कि निर्धारित तिथि और संस्थान का AISHE, UDISE, NCVT, SCVT, कोड और INO का आधार कार्ड आदि प्रणाम पत्र लाना अनिवार्य है।


नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
श्री कैची धाम मार्ग में बोनट पर दोस्तों को बैठाकर दौड़ाई थार, जानलेवा स्टंट पड़ा भारी, थार चालक पर चालानी कार्यवाही
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन 95 गोल्फरों ने लिया भाग