स्टाफ हाउस में मारपीट करने वालो के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- बुधवार देर रात स्टाफ हाउस मल्लीताल नैनीताल निवासी पंकज सिंह गैड़ा पुत्र सुरेश सिंह गैड़ा द्वारा एक तहरीर स्टाफ हाउस मल्लीताल में किराए पर रहने वाले खड़क सिंह व उसके पुत्र राहुल सिंह व मोहित के खिलाफ मल्लीताल कोतवाली में शिकायत दर्ज की गई थी।

एसएसआई यूनुस खान ने बताया कि खड़क सिंह व उसके दोनों पुत्रों के द्वारा पंकज सिंह गैड़ा तथा उसके दोस्त मनोज आर्य व पंकज आर्य के साथ शराब पीकर मार पीट की गयी, जिससे पंकज गैड़ा के दांत व होंठ पर चोट आई। मोहल्ले वालों के बचाने पर वे लोग उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। जिसपर मल्लीताल कोतवाली में पीड़ित व चोटिल का मेडिकल करवाकर आईपीसी की धारा 43/20 धारा 323, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच एसआई नरेंद्र कुमार द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने लोक भवन में की बर्ड वॉचिंग, प्रकृति संरक्षण में जनभागीदारी पर दिया जोर
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page