तमिलनाडु से कश्मीर तक गूंजे सीबीसी का बनाया पोषण गीत, लॉन्च पर बोले कोश्यारी

Share this! (ख़बर साझा करें)

पोषण जागरूकता के लिए सीबीसी नैनीताल का अनोखा प्रयास, “विकसित भारत की बुनियाद” गीत को पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया लॉन्च

Nainital ( nainilive.com)- केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल द्वारा बनाए गए पोषण गीत “विकसित भारत की बुनियाद” को पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने लॉन्च किया। इस अवसर पर कोश्यारी ने कहा कि यह गीत सरकार के साथ काम करने वाले कलाकारों की प्रतिभा का प्रमाण है। इसकी असली सफलता तब सिद्ध होगी जब यह अन्य भाषाओं में अनुवाद होकर तमिलनाडु से कश्मीर तक गूंजेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani : विश्व संवाद केन्द्र प्रचार विभाग द्वारा 'नारद जयंती एवं पत्रकारिता दिवस समारोह' का हुआ भव्य आयोजन

पोषण जागरूकता के लिए एकजुट प्रयास

गीत को राष्ट्र के नाम समर्पित किये जाने के मौके को विभाग के लिए एक अहम उपलब्धि बताते हुए अपर महानिदेशक धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि पोषण जागरूकता फैलाने में ये गीत अहम भूमिका निभा पाए।

क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नीरज भट्ट ने बताया कि पोषण एंथम की थीम 2047 में विकसित भारत में पोषण की आवश्यकता को दर्शाना है।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव और तीनपानी लालकुआं में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर सांसद अजय भट्ट ने जताई चिंता

गीत की विशेषताएं

गीत को सीबीसी नैनीताल की कलाकार डॉ दीपा जोशी ने लिखा है, जबकि संगीत शर्मिष्ठा बिष्ट, गोपेश बिष्ट और आनंद बिष्ट ने दिया है। अभिनय भास्कर जोशी और शोभा चारक ने किया है।

कार्यक्रम में अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में थारू समिति के दान सिंह राणा, समाजसेवी रविंद्र राणा, BDO धर्मेंद्र कन्याल, राजनाथ मौर्य, मुकेश गिहार, कमलेश सिंह, आलोक सत्याल, हिमांशु बिष्ट और रमेश जोशी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun : डेंगू रोकथाम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने ली अधिकारियों की बैठक

समापन समारोह

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी शर्मिष्ठा बिष्ट ने बताया कि विभाग के एक और गीत के लॉन्च के साथ लोकसभा सांसद अजय भट्ट अभियान का विधिवत समापन करेंगे। समापन समारोह में मेहंदी और फैंसी प्रतियोगिताओं के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

अन्नप्राशन और किट वितरण

उपस्थित अतिथियों ने मिरहा, पूनम, अनुभा सहित 10 महिलाओं के बच्चों का अन्नप्राशन करवाया। वहीं वर्तिका, पूजा, वीणा सहित 10 धात्री महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट बांटी गई।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page