सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी की पहल पर नैनीताल जिले में किया जा रहा है ट्राउट मछली उत्पादन विकसित

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी की पहल पर जनपद में ट्राउट मछली उत्पादन विकसित किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने विकास खण्ड रामगढ़ के ग्राम भूराकोट में ट्राउट मत्स्य पालक नवीन शाह के तालाबों का निरीक्षण किया।

डॉ. तिवारी ने ट्राउट मछली के उत्पादन के रूप में विकसित करने के निर्देश मत्स्य प्रभारी डॉ. विशाल दत्त को दिये। ट्राउट मछली का बाजार मूल्य 1200 से 1500 प्रति किलो तक है। उन्होंने कहा ट्राउट मछली उत्पादन से किसानों की आय दुगनी होगी। ताकि पहाडों से पलायन भी रूकेगा। उन्होंने कहा ट्राउट, ठंडे और ताज़े पानी की एक ऐसी मछली है, जिसकी गिनती भारत में महंगी और स्वाद में लज़ीज़ नस्ल की मछली होती है। इस व्यवसाय में अच्छा मुनाफ़ा है और विदेशों में भी ट्राउट मछली की मांग अत्याधिक है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संकायाध्यक्ष के साथ की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध और नवाचार पर समीक्षा बैठक

उन्होंने कहा ट्राउट मछली सें हमारे स्वास्थ्य के लिये लाभकारी है। दिल के मरीजों के लिये रामबाण का काम करती है, ट्राउट मछली में ओमेगा थ्री फाइटीएसिड नामक तत्व होता है, जो बहुत दुर्लभ पोषक तत्व है, साथ ही माटापा, हाई ब्लड प्रेशर और कोलस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करती है। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक मत्स्य प्रमोद कुमार शक्ल, मत्स्य अधिकारी डॉ. विशाल दत्त उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  लंबे समय से फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, थाना तल्लीताल/भीमताल पुलिस टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page